PM Awas Yojana List Check 2024: सिर्फ इन लोगों को मिलेंगे 1 लाख 20 हजार रुपए, यहां से चेक करें अपना नाम

By All India Jankari

Published on:

PM Awas Yojana List Check 2024

आप सभी का All India Jankari ब्लॉग में स्वागत है। इस लेख में हम आपको PM Awas Yojana List Check 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी आज हम आपको विस्तार से बताएंगे। अगर आप भी ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले लोग हैं और अपने पक्के घर के सपनों को पूरा करने के लिए पीएम आवास योजना के अंतर्गत जारी बेनिफिशरी लिस्ट के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं तो हमारा यह आर्टिकल केवल आपके लिए है, जिसमें हम आपको पूरी प्रक्रिया विस्तार पूर्वक PM Awas Yojana List Check 2024 के बारे में प्रदान करेंगे।

WhatsApp Channel Follow Now
Telegram Group Join Now

हम आपको बता दें कि PM Awas Yojana List Check 2024 को चेक व डाउनलोड करने के लिए आपको अपने एप्लीकेशन नंबर को पहले से ही तैयार करना होगा, ताकि आप बिना किसी परेशानी से इस लिस्ट को चेक व डाउनलोड कर सके तथा इसके लाभ प्राप्त कर सकें। हम अपने आर्टिकल के अंत में आपको सभी महत्वपूर्ण लिंक प्रदान करेंगे ताकि आप आसानी से इस प्रकार का आर्टिकल का लाभ प्राप्त कर सकें।

PM Awas Yojana List Check 2024
PM Awas Yojana List Check 2024

पीएम आवास योजना 2024 क्या है?

जो लोग अभी तक इस योजना से अपरिचित हैं उन्हें हम बता दें कि यह योजना भारत सरकार द्वारा चलाई गई एक लाभदायक योजना है। जिसका लाभ देश के लाखों गरीब और बेघर परिवारों को दिया जाता है। पीएम आवास योजना के अंतर्गत बेघर परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए 1,20,000 रुपए दिए जाते हैं। पीएम आवास योजना की हर साल नई लिस्ट जारी की जाती है, जिसमें जिन भी लोगों के नाम आते है, उन्हें इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाता है। जिन लोगों ने इस योजना के लिए आवेदन फॉर्म भरा था, वह अब इसकी लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

PM Awas Yojana List Check 2024 Overview

योजना का नामपीएम आवास योजना
आर्टिकल का नामPM Awas Yojana List Check 2024
कब शुरू की गई2015
लाभग्रामीण आवास के लिए 1,20,000 रुपए की सहायता प्रदान करना
उद्देश्यदेश के प्रत्येक परिवार के पास स्वयं का मकान होना
आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.nic.in/

PM आवास योजना के लाभार्थी कौन हैं?

जिस प्रकार भारत सरकार ने अन्य योजनाओं के लिए नियम एवं शर्तें बना रखी है, ठीक उसी प्रकार इस योजना के लिए भी कुछ शर्तें निर्धारित की गई है, जो भी नागरिक उन नियमों एवं शर्तों को पूरा करते हैं, वे इस योजना के लिए पात्र होंगे, केवल ऐसे नागरिकों का ही नाम लिस्ट में जारी किया जाता है। भारत सरकार ने कच्चे घरों में रहने वाले नागरिकों के लिए यह योजना शुरू की है और ऐसे नागरिकों को ही इस योजना का लाभ दिया जाता है।

पीएम आवास योजना 2024 लिस्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको पीएम आवास योजना 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब मेनू बार वाले विकल्प में से Awaassoft वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद ड्रॉप डाउन मेनू में भी कुछ ऑप्शन देखने को मिलेंगे, उन सभी में से Report वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब दिखने वाले कुछ सेक्सन में से H. Social Audit Reports वाले ऑप्शन पर पहुंचकर Beneficiary details for vaccination वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आप अपने राज्य, जिला, ब्लॉक या गांव का चयन करना है और योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना का चयन करना है फिर कैप्चर कोड दर्ज कर देना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी, इसमें मौजूद अनेक नाम में आप अपना नाम भी चेक कर सकेंगें।

पीएम आवास योजना 2024 लिस्ट में अपना नाम चेक करने का अन्य तरीका

जो नागरिक बताए जाने वाले स्टेप को फॉलो करके पीएम आवास योजना लिस्ट में नाम चेक नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे सभी व्यक्ति किसी भी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर लिस्ट में अपना नाम वहां से भी चेक करवा सकते हैं। यह भी लिस्ट में नाम चेक करने के लिए आसान तरीका है और अनेक व्यक्ति इस तरीके को भी उपयोग में लेते हैं तो अगर आपको समस्या आती है तो आपको इस तरीके का उपयोग करके लिस्ट में अपना नाम जरुर चेक करना है।

निष्कर्ष

इस लेख में पीएम आवास योजना 2024 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। जिसे पढ़कर आसानी से आप PM Awas Yojana List Check 2024 की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। अगर साझा की गई जानकारी आपको लाभदायक लगती है तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें। साथ ही अपने सुझाव और विस्तार को कमेंट में बताना ना भूलें।

All India Jankari

Leave a Comment