Rajasthan Tarbandi Yojana 2024: राजस्थान तारबंदी योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

By All India Jankari

Published on:

Rajasthan Tarbandi Yojana 2024

आप सभी का All India Jankari ब्लॉग में स्वागत है। इस लेख में हम आपको Rajasthan Tarbandi Yojana 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी आज हम आपको विस्तार से बताएंगे। राजस्थान सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों के कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है ताकि अपने राज्य के नागरिकों को सहूलियत प्रदान की जा सकें। इसी प्रकार राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान तारबंदी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य में रहने वाले किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। राजस्थान तारबंदी योजना के तहत खेत में तारबंदी करने पर राजस्थान सरकार द्वारा किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत तारबंदी करने पर आने वाले कुल खर्च में से सरकार द्वारा 50% खर्च वहन किया जाएगा, बाकी 50% किसान को खुद खर्च करना होगा। तारबंदी हो जाने से किसानों की फसलें आवारा पशुओं जैसे गाय, बैल, सांड इत्यादि से बची रहेगी।

WhatsApp Channel Follow Now
Telegram Group Join Now

राज्य के जो भी इच्छुक किसान अपने खेत में तारबंदी करना चाहते हैं तो वह इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ उठा सकते हैं। Rajasthan Tarbandi Yojana 2024 के तहत आवेदन करने के लिए पात्रता क्या है और किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इन सभी से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक अवश्य पढ़ना होगा।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2024
Rajasthan Tarbandi Yojana 2024

Rajasthan Tarbandi Yojana 2024

Rajasthan Tarbandi Yojana 2024 हमारे किसान भाइयों के लिए एक सहायक योजना है। इसका उद्देश्य गाय, भैंस, नीलगाय और सुअरों जैसे आवारा पशुओं के कारण फसल क्षति की समस्या का समाधान करना है। राजस्थान सरकार ने किसानों का समर्थन करने के लिए यह योजना शुरू की है। इसके तहत सरकार बाढ़ लगाने के क्षेत्रों के लिए कुल लागत का 50% यानी की 48,000 तक का योगदान देती है। किसान शेष राशि को कवर करते हैं और सरकार उन्हें इस लागत में 50% प्रदान करती है।

10 हेक्टर से अधिक के 5 से 10 सदस्यों वाले किसानों के समूह के लिए सरकार 70% लागत शामिल है, जो 56,000 रुपए तक है। कम से कम में 1.5 हेक्टेयर भूमि के मालिक किसी भी किसान राजस्थान तारबंदी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक किसान 400 तक की बाड़ लगाने के लिए अनुदान प्राप्त कर सकता है। इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए राजस्थान तारबंदी योजना के लिए इस लेख में दिए गए विस्तृत निर्देशों का पालन करें।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2024 Overview

योजना का नामRajasthan Tarbandi Yojana
शुरू की गईराजस्थान सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के सभी किसान
राज्यराजस्थान
लाभतारबंदी करने पर 50% सब्सिडी का लाभ
उद्देश्यकिसानों को वित्तीय सहायता प्रदान कर उनकी फसलों को नुकसान होने से बचाना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://rajkisan.rajasthan.gov.in/

Rajasthan Tarbandi Yojana 2024 के उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान तारबंदी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों की फसलों का आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान से बचाना है। जिसके लिए किसानों को खेत में तारबंदी करने के लिए सरकार द्वारा 50% सब्सिडी के तौर पर धनराशि दी जाएगी। यह राशि राजस्थान तारबंदी योजना के तहत किसान के बैंक खाते में भेज दी जाएगी। ताकि किसान अपनी फसलों के चारों ओर तारबंदी कर आवारा पशुओं के कारण फसलों को होने वाले नुकसान से बचा सकें। यह योजना किसानों के लिए बहुत लाभकारी साबित हुई है, क्योंकि इससे किसानों की फसल आवारा पशुओं से बचेगी और तारबंदी हो जाने से खेतों की सीमा भी निश्चित हो जाएगी, जिससे किसानों के बीच खेती से संबंधित होने वाले विवाद भी कम हो जाएगा।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2024 लाभ एवं विशेषताएं

  • राजस्थान तारबंदी योजना से किसानों के खेतों को सुरक्षित किया जा सकेगा।
  • इस योजना में किसानों को उसके खेतों में तारबंदी करने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा।
  • लघु एवं सीमांत किसानों को तारबंदी पर जितना लागत आएगी उसका 50% अथवा अधिकतम राशि 48,000 राजस्थान सरकार द्वारा दिए जाएंगे।
  • इस योजना में पेपर दिए किसानों को 400 रनिंग तारबंदी योजना में सामान्य किसान भाइयों को उनके खेतों में कांटेदार तारबंदी करने पर जितने भी रुपए लगेंगे उस रुपए का 50% अथवा अधिकतम राशि 48,000 दिए जाएंगे।
  • 10 या 10 से ज्यादा के समूह में जो किसान लाभ लेना चाहते हैं, उनके न्यूनतम 5 सेक्टर में तारबंदी किए जाने पर लागत का 70% या अधिकतम राशि 56,000 दिए जाएंगे।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2024 के लिए पात्रता

  • राजस्थान राज्य के स्थायी किसान इस योजना के अंतर्गत अपना आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदनकर्ता किसान के पास राजस्थान तारबंदी योजना का लाभ लेने के लिए 0.5 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • जिन किसानों को जमीन से जुड़ी किसी अन्य योजना का लाभ प्राप्त है, वह इसके माध्यम से लाभ लेने के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • राजस्थान तारबंदी योजना के तहत अपना आवेदन करने के लिए किसान का अपना बैंक खाता होना चाहिए, जिसमें सरकार द्वारा सब्सिडी राशि ट्रांसफर की जाएगी।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जमीन की जमाबंदी
  • शपथ पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2024 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

राजस्थान तारबंदी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य में रहने वाले किसान नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आपको Rajasthan Tarbandi Yojana 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको किसान के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको कृषि विभाग के सेक्सन में खेतों की तारबंदी के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जहां पर आपको इस योजना के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी।
  • अब आपको इस पेज पर आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने किसान पंजीकरण लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर जन आधार आईडी अथवा एसएसओ आईडी के द्वारा लॉगिन करना है।
  • इसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकाल लेना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे- आवेदक का नाम, आधार नंबर, पिता का नाम, मोबाइल नंबर और बैंक खाता विवरण आदि को दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म के साथ मांगे जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • अब आपको यह आवेदन फॉर्म अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में जाकर जमा कर देना है।
  • संबंधित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन फार्म की जांच की जाएगी, सही पाए जाने पर आपको योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से Rajasthan Tarbandi Yojana 2024 में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सारांश

इस लेख में Rajasthan Tarbandi Yojana 2024 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। जिसे पढ़कर आसानी से आप राजस्थान तारबंदी योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? इससे संबंधित प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। अगर साझा की गई जानकारी आपको लाभदायक लगती है तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें। साथ ही अपने सुझाव और विस्तार को कमेंट में बताना ना भूलें।

All India Jankari

Leave a Comment