Mukhymantri Mangla Pashu Bima Yojana Apply Online: मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

By gpeetram

Published on:

Mukhymantri Mangla Pashu Bima Yojana Apply Online

आप सभी का All India Jankari ब्लॉग में स्वागत है। इस आर्टिकल में हम आपको Mukhymantri Mangla Pashu Bima Yojana Apply Online से संबंधित संपूर्ण जानकारी आज हम आपको विस्तार से बताएंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा द्वारा राजस्थान के पशुपालकों के लिए “Mukhymantri Mangla Pashu Bima Yojana” की शुरुआत थी की गई है। राजस्थान में मंगला पशु बीमा योजना के आवेदन 13 दिसंबर 2024 से शुरू हो चुके हैं। राजस्थान में पशुपालकों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई है।

यदि आप एक पशुपालक है और मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। तो आप निश्चित होकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं, आपको परेशानी होने की जरूरत नहीं है। इसका लाभ लेने के लिए आपको Mukhymantri Mangla Pashu Bima Yojana Apply Online पंजीकरण करके आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं। यदि आप इस योजना के संबंध में पूरी जानकारी चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़ें।

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना क्या है?

राजस्थान प्रदेश के पशुपालक किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके अमूल्य पशुधन का इस योजना के तहत बीमा करके पशुपालकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है, राजस्थान सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा की बिंदु संख्या 132 में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का जिक्र किया हुआ है। इस योजना के अनुसार राजस्थान में 5-5 लाख दुधारू गाय/ 5-5 लाख भेड़-बकरी तथा 1 लाख ऊंट पशुओं का बीमा करके कवरेज प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में राजस्थान सरकार द्वारा 400 करोड रुपए का व्यय किया जाएगा।

Mukhymantri Mangla Pashu Bima Yojana Apply Online Overview

योजना का नामMukhymantri Mangla Pashu Bima Yojana
आर्टिकल का नामMukhymantri Mangla Pashu Bima Yojana Apply Online
वर्ष2024-25
लाभार्थीराजस्थान पशुपालक
फायदा पशुओं के लिए निशुल्क बीमा
विभागपशुपालन विभाग, राजस्थान सरकार
प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://mmpby.rajasthan.gov.in/

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के लाभ

  • इस योजना में पशुपालकों के पशुओं को बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
  • पशुपालकों को कोई प्रीमियम नहीं देना होगा, यह पूरी तरह से निशुल्क है।
  • बीमित पशुओं की मृत्यु होने पर बीमा राशि 21 दिन के भीतर प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना कवरेज

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना कवरेज नीचे दिए गए हैं –

दुधारू पशु

  • गाय
  • भैंस
  • भेड़
  • बकरी

अन्य पालतू पशु

  • ऊंट
  • घोड़ा
  • गधा
  • खच्चर

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के लिए पात्रता मानदंड

  • इस योजना का लाभ केवल राजस्थान राज्य के निवासी को ही दिया जाएगा।
  • इस योजना में देसी नस्ल की दुधारू गायों का ही बीमा किया जाएगा।
  • योजना का लाभ लेने के लिए आप किसान या पशुपालक होने चाहिए।
  • इस योजना में हर परिवार की अधिकतम 2 दुधारू पशुओं का ही बीमा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पशुपालक का आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता
  • मोबाइल नंबर
  • पशु का टेग नंबर आईडी
  • पशुपालक का अपने पशु के साथ एक फोटो।

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर आपको दाहिनी और “रजिस्ट्रेशन के लिए क्लिक करें” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • जहां पर आपको अपना जन आधार कार्ड दर्ज करके Get Details पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज मंगला पशु बीमा योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • यहां पर आपको आवेदन पत्र में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको Sumit के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप आसानी से मुख्यमंत्री पशु बीमा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में Mukhymantri Mangla Pashu Bima Yojana Apply Online के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है, जिसे पढ़कर आसानी से आप मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर साझा की गई जानकारी आपको लाभदायक लगती है तो इसे अपने मित्रों को भी साझा करें, साथ ही अपने सुझाव और विस्तार को कमेंट में बताना ना भूलें।

gpeetram

Hello, My name is Peetram Gujjar, I am here to provide you many info related to many things like education and sarkari results.

1 thought on “Mukhymantri Mangla Pashu Bima Yojana Apply Online: मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?”

Leave a Comment